नीमच, मध्य प्रदेश -जैन समाज की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन ने एक नई पहल के तहत एक सशक्त और ऊर्जावान समूह जेएसजी नीमच उमंग की स्थापना की है। यह नया सामाजिक समूह ग्रुप नंबर 476 के रूप में पंजीकृत हुआ है, जो जैन सोशल ग्रुप परिवार में नई ऊर्जा का संचार करेगा।इस अवसर पर रीजन चेयरमैन श्री राहुल चपलोत, जोन कोऑर्डिनेटर * श्री सुशील जी चौधरी नीमच यूनिक ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्री दिलीप डुंगरवाल तथा अध्यक्ष श्री अभिषेक चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।समूह के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गयाः। अध्यक्षः श्री विपिन कांठेड़,सचिवः श्री आशीष कच्छाराकोषाध्यक्षः श्री सुदर्शन लोढ़ा अपने प्रथम संबोधन में अध्यक्ष श्री विपिन कांठेड़ ने कहा कि "उमंग" केवल एक नाम नहीं, बल्कि समाज सेवा की प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का पूर्ण गठन कर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। सचिव श्री आशीष कच्छारा ने कहा:उमंग का उद्देश्य सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक कल्याण की दिशा में प्रेरणादायक मंच बनना है - जहाँ हर आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बने।"नवगठित जेएसजी नीमच उमंग, समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और नयी दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।