नीमच। मनासा तहसील के कुकडेश्वर में 6 जुलाई रविवार को प्रातः 11 बजे कुकडेश्वर महादेव मंदिर पर रावत मीणा समाज के मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में समाज के ऐसे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मीणा समाज की और से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने 10 वी और 12 वी के परीक्षा परिणाम में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर समाज को गौरवान्वित किया है। साथ ही मीणा रावत समाज के द्वारा उन व्यक्तियों का भी  सम्मान किया जाएगा जो क्षेत्र में उत्कृष्ट  कार्य कर रहे हैं। उक्त जानकारी एल, एन,रावत मनासा द्वार दी हैं।