नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो जिला नीमच द्वारा शुरू किए गए अफीम तोल केंद्र पर शनिवार को पहले दिन 27 गांव के 328 किसानों की अफीम तोली गई. 1 अप्रैल से शुरू हुआ तोल केंद्र 13 अप्रेल तक चलेगा। इसके लिए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा कनावटी रोड नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित होटल आम्रपाली रिसोर्ट में प्रथम एवं द्वितीय खंड की एक तहसील का अफीम तोल केंद्र बनाया गया है जहां पहले दिन शनिवार को प्रथम खंड के 27 गांव के 328 किसानों की अफीम तोली गई। यहां पहले दिन 27 गांव के 328 किसानों की अफीम तोले का कार्य किया गया है वहीं दूसरे दिन रविवार को 7 गांव के 514 किसानों को आमंत्रित किया गया है प्रथम खंड में 1 अप्रैल से 13 अप्रैल तक नीमच व जावद के टोटल 197 गांव के 4009 किसानों की अफीम तुलाई का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार इस केंद्र पर द्वितीय खंड की एक तहसील जीरन के 67 गांव के 1059 किसानों की अफीम तुलाई का कार्य भी किया जाएगा।द्वितीय खंड की रामपुरा व सिंगोली तहसील के लिए सिंगोली व मनासा में केंद्र बनाए गए हैं जहां किसानों की अफीम तोले का कार्य किया जाएगा,द्वितीय खंड के सिंगोली तहसील मैं भी आज 1 अप्रैल से अफीम तोले का कार्य प्रारंभ किया गया है, केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग द्वारा अफीम तुलाई केंद्र पर किसानों के लिए बेहतर छाव ठंडे पानी की व्यवस्था एवं हवा के लिए जंबो कूलर यहां लगाए गए हैं।,ताकि अफीम तुलाई के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।