निंबाहेड़ा/श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा 6 अप्रेल2023 को आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने को लेकर तैयारी प्रारम्भ कर दी गई है। इसी क्रम में क्षेत्र के समस्त हनुमान मंदिर पर समिति द्वारा आंगी (चोला) भेजने के लिए टीमों का गठन किया गया है। दिनांक 3 अप्रेल 2023 से हनुमान मंदिर पर सवा पांच लाख राम नाम के जप का कार्यक्रम प्रारभ होगा जो हनुमान जन्मोत्सव तक चलेगा। दिनांक 5 अप्रेल 2023 को क्षेत्र के समस्त हनुमान मंदिर के पुजारी का सम्मान हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा शाम 4 बजे किया जाएगा जिसमे आचार्य सुदर्शनाचार्य जी के आशीर्वचन भी प्राप्त होंगे। दिनांक 6 अप्रेल 2023 को प्रातः मारुती महायझ होगा तथा शाम को 6 बजे महा आरती, छप्पन भोग और महाप्रसादी का भव्य आयोजन होगा।