नयागांव। पुलिस चौकी नयागांव में बुधवार देर रात सुंदरकांड पाठ और महाभंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने संगीतमय सुंदरकांड का रसपान किया। इसी बीच इंद्रदेव प्रसन्न हुए बारिश शुरू हो गई। इस अवसर पर हनुमान जी की प्रतिमा का गुलाब के फूलों व गुब्बारों से श्रृंगार किया गया मंदिर पर आकर्षक विद्युत साथ सजा की गई।  कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, जावद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह वर्मा, नीमच थाना प्रभारी विकास पटेल,उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमति यशस्वी शिन्दें, मंगल सिंह राठौड़,नयागांव नगर पंचायत अध्यक्ष  मुकेश जाट,सुरेंद्र पाल,चांदमल मेघवाल,शक्ति सिंह राठौड़, रूपेश जैन व जीवन भैया सहित बड़ी संख्या में नयागांव सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। पुलिस चौकी नयागांव स्थित बालाजी महाराज के मंदिर की आरती चौकी प्रभारी मंगल सिंह राठौड़ द्वारा की गई। इस अवसर पर समस्त चौकी स्टाफ समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे। सुंदरकांड एवं भंडारा आयोजन के साथ ही नयागांव क्षेत्र में बरसात प्रारंभ हो गई और इंद्रदेव भी प्रसन्न हो गए।