नीमच। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। प्रदेश जिला विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य पद पर पदों पर इंडियन यूथ कांग्रेस आईवायसी एप पर सदस्यता लेने वाले को वोटिंग का अधिकार मिलेगा। चुनाव को लेकर युवक कांग्रेस से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा हैं। ज्ञात रहे कि युवा कांग्रेस चुनाव के अंतर्गत बीते 27 अप्रैल से 6 मई तक नामांकन के लिए प्रक्रिया सम्पन्न हुई थी। अंतिम रूप 11 मई को दिया गया। उसके बाद से जिनके नामांकन सही पाए गए वे सभी युवा अपने अपने क्षेत्रों में समर्थकों के साथ प्रचार प्रसार कर नए सदस्य भी बना रहे हैं ओर कांग्रेस से जुड़े युवाओं से उनके पक्ष में वोटिंग की अपील कर रहे हैं। इसने 18 से 35 वर्ष की आयु वाले ही चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। पहली बार ब्लॉक अध्यक्ष का भी सीधे चुनाव होगा। सदस्य प्रदेश अध्यक्ष ,प्रदेश महासचिव,जिला अध्यक्ष , विधानसभा अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे। दो दिन बाद 20 को प्रातः 9 बजे आईवायसी एप के जरिए वोटिंग प्रारंभ होगी जो एक माह तक चलेगी। आगामी 19 जुलाई को शाम 5 बजे वोटिंग समाप्त होगी । वोटिंग के लिए किसी भी युवा को सबसे पहले युवा कांग्रेस का सदस्य बनना पड़ेगा,वोटर आईडी कार्ड भी सलंग्न करना। पड़ेगा,पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद वो वोटिंग कर सकेगा। इसमें फर्जीवाड़े की संभावना कम हैं क्योंकि इस बार प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है। जिसमें फर्जी काम नहीं हो सकता हैं।
6 उम्मीदवार में एक नीमच से समर्थकों को जितने के लिए नेताओं ने झोंकी ताकत युवा कांग्रेस चुनाव में नीमच जिले से 6 उम्मीदवार जिलाध्यक्ष के लिए मैदान में हैं। इसने खास बात यह हैं कि जावद विधानसभा में युवा जिलाध्यक्ष बनने के लिए खड़ा उत्साह देखा जा रहा हैं। जावद से 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 6 उम्मीदवार में विभाग अहीर ग्वालटोली जो जिला मुख्यालय नीमच से एक मात्र उम्मीदवार हैं। बाकी 5 जावद से जिसमें महेश यादव सुवाखेड़ा,राहुल जैन सिंगोली,मन्नू बनना बांग्रेड,राहुल अहीर व अर्जुन गुर्जर ये सभी जावद विधानसभा से इनके अलावा ब्लॉक सहित अन्य पदों के दावेदार भी अपने समर्थकों व नेताओं के साथ युवाओं से संपर्क कर अपने पक्ष में वोटिंग के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। युवाओं के बीच मान मनोव्वल का दौर शुरू हो चुका हैं। वहीं जिले में कांग्रेस में अपना प्रभाव रखने वाले नेता भी अपने समर्थकों को जितने के लिए जुट चुके हैं