नयागांव। नयागांव के खेड़ापति बालाजी आश्रम में 6 जून को एक सेवादार पर चार युवकों ने हमला किया। दोपहर 2:30 बजे हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सामने आया है। इसके बाद 7 दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई। पीड़ित होला उर्फ अरजान भाई पाटीदार गुजरात के जामनगर के रहने वाले हैं। वे पिछले 10 वर्षों से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते हैं। साथ ही लकवे से पीड़ित लक्ष्मण गिरी महाराज की सेवा भी करते हैं। घटना के समय वे मंदिर में