कार से 1 क्विंटल डोडाचूरा पकड़ा ,एक गिरफ्तार
16 Jun 2025
Local News
नीमच। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के नर्देशन में एवं थाना प्रभारी जीरण उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम जीरण द्वारा वेन्यू कार से 102 किलों ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जून को रात्रि में पुलिस सहायता केंद्र के सामने हार्कियाखल फंटा फोरलेन हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक वेन्यू कार क्रमांक जीजे 18 इए 5414 से 6 प्लास्टिक के कट्टो में भरा 106 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जप्त किया गया एवं कार में सवार आरोपी सोहनलाल पिता हरिराम विश्नोई उम्र 32, साल निवासी भाटीप पनामा थाना करला जिला जालौद राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से जप्त डोडाचूरा के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं ।