ये कैसा विकास है,,ग्राम पंचायत मड़ावड़ा में अंतिम संस्कार में आने वालों को हो रही परेशानी, न सड़क ,हैं ,खेत में से होकर जाने को मजबूर ग्रामवासी,कांग्रेस नेता पूर्व सरपंच अशोक पाटीदार ने किया जमीन पर कब्जा,,,
31 Mar 2023
Local News
ये कैसा विकास है,,,
ग्राम पंचायत मड़ावड़ा में अंतिम संस्कार में आने वालों को हो रही परेशानी, न सड़क ,हैं ,खेत में से होकर जाने को मजबूर ग्रामवासी, अशोक पाटीदार पूर्व सरपंच ने किया जमीन पर कब्जा,,,
जावद। जावद तहसील के एक गांव में श्मशान घाट के लिए न ही कोई सड़क है न कोई ढंग का रास्ता ऐसे में किसी मौत हो जाने पर मुर्दे को श्मशान घाट ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर श्मशान घाट की हालत और भी बदतर है। जावद तहसील के तहत आने वाली ग्राम पंचायत मड़ावदा में मुर्दों को श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए ठीक से व्यवस्था नहीं नसीब हो रही है। जिसकी शिकायत लगातार ग्रामीणों ने की। बावजूद इसके कोई सुधि लेने वाला नहीं है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। जो शमशान में जाने में किस तरह ग्रामवासी परेशान हो रहे हैं। वही दूसरी ओर प्रदेश के मुखिया चहुंमुखी विकास की बात करते हैं । कांग्रेस नेता पूर्व सरपंच अशोक पाटीदार ने इस जमीन पर कब्जा कर रखा हैं। पूर्व में कभी रास्ता हुआ करता था। लेकिन इसे हांककर खेत बना दिया है, ग्रामवासी का कहना हैं। पूर्व सरपंच अशोक पाटीदार ने शमशान में जाने वाले रास्ते पर कब्जा कर लिया हैं। जिसके कारण ग्रामवासियों को अंतेष्टि स्थल तक शव ले जाने के लिये दिक्कतें हो रही हैं। वही मडावदा में दो शमशान हैं । एक शमशान में विकास हुआ है तो वही दूसरे शमशान में विकास नहीं हो पाया हैं। दूसरे शमशान की जगह में अशोक पाटीदार शमशान के विकास में बाधा डाल रहा हैं। अगर जाने के लिए रास्ता बन जाता हैं तो ग्रामवासियों को इस समस्या से निजात मिल सकती हैं,,,
ग्राम पंचायत मड़ावदा में सरपंच पद पर हमेशा से ही कांग्रेस का कब्जा रहा हैं। सन 2022 में हुए पंचायत के चुनाव में भाजपा के समर्पित सरपंच लाला राम रावत ने जीत दर्ज की थी। इन पांच सालों में गांव का कितना विकास करवा पाते हैं ये देखने वाली बात होगी,,,
वही जब इस मामले में स्थानीय सरपंच लाला राम रावत से चर्चा की गई तो उनका कहना हैं की बहुत जल्द शमशान में जाने वाली समस्या का निराकरण किया जाएगा,,,