नीमच। जेल विभाग मंत्रालय ने केंद्रीय जेल जबलपुर में पदस्थ उपजेल अधीक्षक नारायण सिंह राणा का नीमच स्थानांतरण हो गया है। अब नीमच जिला जेल के नए जेलर नारायण सिंह राणा होंगे। नारायण सिंह पूर्व में केंद्रीय जेल जबलपुर में पदस्थ थे। जहां से उनका तबादला नीमच जिला जेल में किया गया है। अब वें जल्द ही नीमच पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।