अफजलपुर थाना प्रभारी समरथ सिनम ने तस्करों के मसूंबे किए ध्वस्त, ट्रक से 1306 किलो 500 ग्राम अवैध डोडाचुरा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
30 Mar 2023
Local News
मंदसौर। मन्दसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अतिरक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर गोतम सोलंकी एंव एस.डी.ओ. पी ग्रामीण नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थ की धरपकड़ व नखा मुक्ति हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी अफजलपुर उप निरीक्षक समरथ सीनम के नेतृत्व में दिनांक 29.मार्च बुधवार को अफजलपुर पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान ग्राम डिगावं माली चोपाटी पर मदंसोर तरफ से एक ट्रक क्र. पी.बी. 11 सीजे 4430 आता दिखाई दिया जो चोपाटी पर पुलिस को देख कर ट्रक से उत्तर कर भागने लगा जिसे मोके पर मोजूद पुलिस बल की सहायता से पकड़ कर सदिग्ध होने से वाहन को चेक करते स्वास्तिक एग्रो एण्ड केटल फिट प्रोडक्टस के कुल 320 कट्टो के बीच आरोपी चालक निर्मलसिंह पिता कुलवतं सिंहं उम्र 51 साल निवासी ग्राम रसुलपुर मल्ला थाना जगराव लुधीयाना पंजांब के द्वारा 65 काले रंग के कट्टो में 1306 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ डोडाचुरा छिपाकर ले जाया जा रहा था जिसे जप्त किया गया। घटना के संबन्ध में थाना अफजलुप पर अपराध क्रमांक 70/23 धारा 8/15,29 एन.डी.पी.एस एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। थाना अफजलपुर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करो व आपराधिक व्यक्तियो के विरूध्द सतत निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी है।
1- निर्मलसिहं पिता कुलवतं सिंह उम्र 51 साल निवासी ग्राम रसुलपुर मल्ला थाना जगराव लुधीयाना ग्रामीण पजांब
*फरार आरोपी*-
(2) ताहिर अजमेरी पिता सफी मोहम्मद अजमेरी निवासी बाजखेडी थाना नई आबादी मन्दसौर
(3) सोनू सिक्ख निवासी अमृतसर (पंजाब)
*जप्ती* 1306 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ डोडाचुरा किमत 26,13000 रुपये एवं ट्रक क्र. पी. बी. 11 सी. जै 4430 किमती 28 लाख रूपये ।