जीरन। जीरण तहसील की कुचड़ौद ग्राम पंचायत में सरपंच शांतिबाई दुर्गाशंकर मेघवाल के कार्यकाल को 3 साल पूरे हो गए थे। इस कार्यकाल में सरपंच और उनके पति दुर्गाशंकर मेघवाल द्वारा ग्राम पंचायत में अपनी मनमानी कर रहे थे, सरपंच द्वारा कभी मीटिंग नहीं ली जाती थी। इस संबंध मे कई बार जिला कलेक्टर को भी ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जिसके बाद गुरूवार को सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और पंचायत के 18 पंचो ने जीरन तहसीलदार यशपाल मुजाल्दे की मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 14 और प्रस्ताव के विरुद्ध 4 मत डाले।