मंदसौर जिला अस्पताल में सिविल सर्जन के पद पर बदलाव हुआ है। डॉ. दिनेश कुमार शर्मा की सेवानिवृत्ति के बाद शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. बीएल रावत को सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक का अस्थायी प्रभार दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने शनिवार रात 10:10 बजे आदेश जारी किया। पहले ये जिम्मेदारी वरिष्ठता के आधार पर नाक,कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ.आरके द्विवेदी को दी गई थी। लेकिन उन्होंने लिखित रूप में कार्यभार संभालने में असमर्थता जताई। अस्पताल की कार्य व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए तत्काल प्रभाव से डॉ. रावत को ये दायित्व दिया गया है। ये व्यवस्था वरिष्ठ कार्यालय से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को नए सिविल सर्जन के नेतृत्व में काम करने के निर्देश भी दिए गए हैं।