नीमच जिले की कमान अब 2 खाद्य सुरक्षा अधिकारी संभालेंगे, राजू सोलंकी को पुनः सौंपी नीमच की कमान,
03 Jun 2025
Local News
नीमच। मध्य प्रदेश में तबादला नीति के तहत मध्य प्रदेश शासन के अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है, इसी तारतम्य में मध्य प्रदेश शासन द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के भी तबादले एक स्थान से दूसरे स्थान पर किए गए हैं वर्तमान में नीमच जिले में एक ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी है जिनका नाम यशवंत शर्मा है, नीमच जिला काफी बड़ा है और यहां एक और अधिकारी की आवश्यकता थी आपको बता दें कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी 5 वर्ष पहले नीमच में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रह चुके हैं 5 वर्ष पहले उनका तबादला इंदौर हुआ था उसके पश्चात उनका तबादला उज्जैन हो गया था जहां उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्य किया मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी किए गए आदेश में उज्जैन से राजू सोलंकी को नीमच खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है। आपको बता दें कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी के कार्य काफी बढ़ गए हैं जिसमें उन्हें आजकल कंप्यूटर पर सारा डाटा अपलोड करना पड़ता है उसके लिए अगर जिला बड़ा हो तो दो अधिकारियों की आवश्यकता पड़ती है। खाद्य सुरक्षा नियमों में काफी बड़े बदलाव हो चुके हैं जिनके कारण सारी कानूनी प्रक्रिया को पूरा करना पड़ता है जो कि पहले कम था लेकिन, अब शासन के नियमानुसार बड़ी प्रक्रिया को पूरा करना अति आवश्यक है।