नीमच। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी का पहली बार नगर आगमन हुआ। बस स्टैंड से पैदल भ्रमण करते हुए शास्त्री चौक, लक्ष्मीनाथ चौक, माणक चौक, कंठाल चौराहा, सराफा बाजार, खुर्रा चौक, अठाना दरवाजा, सिलावटी मौहल्ला, बोहरा गली, बावल दरवाजा, कन्याशाला मार्ग, खातिवाडा, जोगणिया माता चौराहा, धानमंडी होते हुए सराफा बाजार पहुंचे व सुचारू रूप से व्यवस्था का जायजा लिया