पति के निधन के पांचवे दिन पत्नी श्रीमती शारदा सैनी पंचतत्व में विलीन
12 May 2025
Local News
नीमच । शहर की प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी फर्म मे. होटल राजस्थानी एवं राजस्थानी पान शॉप के संचालक श्री मिट्ठूलाल सैनी की भतीजा बहु श्रीमती शारदा देवी सैनी धर्मपत्नी अानन्द सैनी (बंटी) का 48 वर्ष की अल्पायु में रविवार रात कोटपुतली के निकट तीव्र हृदयाघात से दुःखद निधन हो गया । ज्ञातव्य है कि एक दिन पूर्व ही श्रीमती शारदा देवी सैनी अपने परिजनों के साथ अपने पति अानन्द सैनी की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार गई थी वे पति के वियोग को सह ना सकी और हरिद्वार से अाते समय उन्हें तीव्र हृदयाघात हुअा और अस्पताल ले जाते समय उनका दुःखद निधन हो गया । श्रीमती शारदा देवी सैनी सौम्य, हंसमुख, मिलनसार, सामाजिक एवं धार्मिक व्यक्तित्व की धनी थी उन्होने अपने संपूर्ण परिवार को एक सूत्र में पिरोये रखा । श्रीमती सैनी स्व. श्री रमेशचन्द्र सैनी की पुत्र वधु, कैलाशचन्द्र, जगदीश की बहु, नन्दकिशोर, घनश्याम, विजय, मनोज, अशोक, दीपक की भाभीजी, योगेश, राहुल, चंचल की चाचीजी, चि. विशाल, कृष्णगोपाल, की मातुश्री, अमन, रोहित, मयंक, सूरज, दिव्यांश, अर्जुन की ताईजी, भवनीश (लड्डु) एवं लव्य (डुग्गु), की दादीजी थी । श्रीमती सैनी ने अपने जीवन में कई तीर्थो की यात्राएं की । कल दोपहर फव्वारा चौक स्थित निवास से निकली उनकी अंतिम यात्रा में शहर के गणमान्य नागरिकों समाजजनों, रिश्तेदारों एवं ईष्ट मित्रों ने भाग लेकर उन्हें भरे मन से अंतिम विदाई दी । मुक्तिधाम पर अायोजित शोक सभा में मोहनलाल सैनी, सुरेश जैन मोड़ी, मोहनलाल सैनी जावरा, दिनेश सैनी, कालूराम सैनी, भंवरलाल सैनी, अनिल छिंगावत, रमेश सैन, सुरेश सैनी, एवं कमलेश ने स्वर्गस्थ अात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किये । स्मरणीय है कि अवसाद के इन क्षणों में भी परिजनों ने लायन्स क्लब नीमच के माध्यम से उनके नेत्रदान कराये । उठावना अाज 13 मई 2025, मंगलवार सायं 5 बजे रोटरी भवन नीमच पर रखा गया है ।