पहले रात मे अब दिन मे भी,गाँधी सागर की लहरों मे दौड़ने लगे अवैध रेती के फाइटर,नीमच जिले के रेती कारोबारी मल्हारगढ़ तहसील के संजीत क्षेत्र मे कर रहे रेती खाली,क्या नीमच- मंदसौर प्रसासन सयुंक्त कारवाही करेगा
01 May 2025
Local News
नीमच जिले के मनासा तहसील के अवैध रेती कारोबारियों ने फिर गाँधी सागर की लहरों मे फाइटर चला दिए है कुछ दिनों पूर्व मंदसौर प्रसासन व फिर नीमच प्रसासन ने अवैध चल रहे इन रेती के फाइटरो को पकड़ा था उस समय कुछ रेती कारोबारियों ने चालाकी से फाइटर नदी मे डुबो दिए तो कुछ ने छिपा लिए थे अब उन फाइटरो को चलाकर गाँधीसागर के बेकवाटर से रेती निकालने का काम फिर शुरू कर दिया यह फाइटर मशीने मनासा तहसील वालों की है जो पहले तो रात के अँधेरे मे संजीत व अरनिया की तरफ खाली कर रहै थे लेकिन अब एक नेताजी ने तो दिन मे ही संजीत क्षेत्र मे फाइटर से रेती खाली करना शुरू कर दी है इन नेताजी ने पहले भी कारवाही के दौरान खनिज अधिकारी पर खूब दबाव बनाया था लेकिन कुछ नहीं चली व अब फिर यह शुरू हो गए क्या इनके लिए अब नीमच मंदसौर प्रसासन सयुंक्त कारवाही करेगा?