निंबाहेड़ा कृषि मंडी में दो दिन रहेगी छुट्टीः अक्षय तृतीय और मजदूर दिवस पर रहेंगी बंद, कृषि उपज नहीं लाने की अपील
28 Apr 2025
Local News
निंबाहेड़ा कृषि उपज मंडी में 30 अप्रैल और 1 मई को अवकाश रहेगा। मंडी सचिव संतोष कुमार मोदी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया और 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के कारण मंडी बंद रहेगी। मंडी सचिव संतोष मोदी ने किसानों से अपील की है कि वे इन दो दिनों में अपनी कृषि उपज मंडी में न लाएं। मंडी 2 मई से फिर से नियमित रूप से शुरू हो जाएगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उपज का विक्रय 2 मई के बाद ही करें।