नीमच कृषि उपज मंडी में कल से इतने दिन का होगा अवकाश पढ़िए ये खबर
28 Mar 2023
Local News
नीमच। यह खबर किसान भाइयों के लिए काम की है। नीमच कृषि उपज मंडी 19 दिन में सिर्फ 6 दिन ही खुली रहेगी। मंडी में 13 दिन अवकाश रहेगा। आज मंगलवार 28 मार्च को मंडी में नीलामी होगी। इसके बाद बुधवार 29 मार्च से लेकर 3 अप्रैल तक लगातार अवकाश रहेगा। 6 दिन अवकाश रहेगा। 29 को महाअष्टमी तो वही 30 मार्च को नवमी, 31 को वार्षिक लेखा-बंदी होने से अवकाश रहेगा। इसी तरह 1 अप्रैल को बैंक अवकाश, 2 को रविवार, 3 को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा।