नीमच।। मनासा तहसील के अन्तर्गत आने वाला कंजार्डा क्षेत्र के घाट पर मोटर साइकिल सवार का संतुलन बिगड़ने से मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार मनासा से कंजार्डा घाट चढ़ने के दौरान मोटर सायकल असंतुलित होने से युवक मोटर सायकल सहित सड़क किनारे दूर गिर गया और चोट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक के हाथ पर सत्यनारायण नाम लिखा हुआ है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सत्यनारायण राठौर निवासी ग्राम जाट तहसील सिंगोली के रूप में हुई है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।