नीमच। जिले की रतनगढ़ थाने की डीकेन चौकी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के धरपकड़ अभियान के अंतर्गत डोडाचूरा से भरी पिकअप को पकड़ा है । पिकअप में करीब तीन क्विंटल 20 किलो डोडाचूरा भरा हुआ था।  कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकित जायसवाल व एएसपी नवल सिंह सिसोदिया के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों का धरपकड़ अभियान जारी है। अभियान के तहत मुखबिर की सूचना के आधार पर रतनगढ़  वीरेन्द्र झा  के नेतृत्व में डीकेन चौकी पुलिस टीम ने 23 अप्रैल की रात्रि में नीमच डीकेन रोड स्थित जनकपुर फंटे पर नाकाबंदी कर पिकअप क्रमांक आर,जे,01 जीसी 3592 को रोका और तलाशी ली गई ,इस दौरान पिकअप में डोडाचूरा से भरे करीब 17 कट्टों में लदा 320 किलो डोडाचूरा पिकअप समेत जब्त किया गया । कार्रवाई के दौरान मौके से पिकअप चालक शिवराज पिता गोपीलाल सालवी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रेडवास पुलिस थाना बडलियास जिला भीलवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार किया । पूछताछ में आरोपी ने डोडा चुरा का स्रोत बहादुर पिता शोजी बंजारा निवासी बागरेड खेड़ा थाना जावद बताया जिसे भी प्रकरण में शिवराज के साथ आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बहादुर की तलाश जारी है । कार्रवाई में टीआई रतनगढ़ डीकेन चौकी प्रभारी एएस आ गोपाल तनान और पुलिस टीम की भूमिका रही है।