निंबाहेड़ा/ नगर में आईपीएल क्रिकेट सट्टे का कारोबार करने वाले क्रिकेट बुकियों के हौसले बुलंद हैं। क्योंकि नगर के सटोरिए आईपीएल सीजन के दौरान जबरदस्त काली कमाई करके पूरे साल का टारगेट सिर्फ आइपीएल में ही कर लेते है। इन सब बातों के बीच यह बड़ा सवाल है कि क्या नगर के पुलिस प्रशासन का रवैया क्रिकेट सटोरियों के खिलाफ सख्त होगा या फिर क्रिकेट सटोरिए धड़ल्ले से अपने काम को अंजाम देंगे फिलहाल तो क्रिकेट सटोरियों को पकड़ना नगर की पुलिस के लिए दूर की कौड़ी साबित हो रहा है ? क्योंकि इस आईपीएल सीजन 2025 में निंबाहेड़ा शहर में बड़े पैमाने पर क्रिकेट सट्टा संचालित होने की खबरें लगातार सूत्रों से प्राप्त हो रही हैं लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेट सट्टे का व्यापार अभी के वक्त में सटोरियों द्वारा मोबाइल में एप्लिकेशन डाउनलोड कर उस पर बुकी से आइडी प्राप्त कर क्रिकेट सट्टा किया जाता है वर्तमान समय में डिजिटल हुए क्रिकेट सटोरियों को पकड़ने के लिए डिजिटल पुलिस की आवश्यकता है जो कि बड रहे साईबर क्राइम पर रोक लगा सके। पुलिस की पकड़ से दूर बेखौफ घूमते क्रिकेट सटोरियों का ऑनलाइन काला कारोबार जमकर दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है ऐसे कई एप्लिकेशन है जो क्रिकेट सटोरियों को सट्टे के लिए सहायता करते है इन एप्लिकेशन पर पुलिस प्रशासन को कड़ी कर्रवाई करने की जरूरत है । निंबाहेड़ा शहर वैसे ही सट्टे के मामले में पूरे प्रदेश में बदनाम है ओर बाकी कसर हमारे मित्र शहर नीमच,मंदसौर के क्रिकेट बुकी निंबाहेड़ा के क्रिकेट बुक्कियो के खास मेहमान बनकर आईपीएल के दौरान नगर में महापड़ाव डाल देते है क्योंकि नगर के क्रिकेट सटोरिए बाहर से आने वाले बुक्कीयो को सुरक्षा की गारंटी देते हुए बड़ी बेबाकी से कहते है कि पुलिस वुलिस की कोई टेंशन नहीं ? सच कहें तो नगर में क्रिकेट सटोरियों का काला कारोबार गंदी नाली के कीड़ों की तरह बड़ी तेजी से फैलता जा रहा है । स्थानीय पुलिस प्रशासन को लेना चाहिए मामले का संज्ञान नगर में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे क्रिकेट सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को मामले का संज्ञान लेने की जरूरत है नगर के स्थानीय पुलिस प्रशासन को चाहिए कि मामले का संज्ञान लेते हुए क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले क्रिकेट बुकियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे।