सिंगोली। नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र में तीन जैन मुनियों पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से आए 6 बदमाशों ने हमला कर दिया। जैन मुनि विहार करते हुए विश्राम करने रविवार की रात सिंगोली मार्ग स्थित कछाला गांव के हनुमान मंदिर में रुके थे। रात करीब 12 बजे आरोपियों ने लूट के इरादे से लाठी और धारदार हथियार से हमला किया
घटना के बाद दो बदमाशों को तो ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल जैन मुनि जैन स्थानक भवन में है। पुलिस ने जैनन्मुनि पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है व पूछताछ जारी है। घटना के बाद सर्व समाज में आक्रोश है।
सूचना मिलते ही एसपी अंकित जायसवाल ,कलेक्टर हिमांशु चंद्र, और एसडीओपी जावद निकिता सिंह,क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी मौके पहुंचे।। घायल जैन मुनियों का हालचाल जाना ओर इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी मौके पहुंचे। जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा यह घटना न केवल समाज की शांति और अहिंसा के सिद्धांतों के खिलाफ है, बल्कि मानवीय मूल्यों का भी अपमान है। मैंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई के लिए कहा है। सिंगोली थाना टीआई भूरा लाल भाभर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर हमले में घायल जैन मुनियों को सिंगोली अस्पताल ले जाने को कहा लेकिन जैन मुनियो ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद सभी को जैन स्थानक भवन में रखा गया है। जैन परंपरा के अनुसार रात में इलाज नहीं किया जाता, इसलिए घायल मुनियों ने रात में दवा नहीं ली। सोमवार सुबह जैन स्थानक भवन में इलाज शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ असामाजिक तत्वों ने जैन मुनि महाराज के साथ मारपीट की है। इस मामले में सिंगोली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। रात में ही सभी आरोपियों को राउंडअप किया गया है।
जैन परंपरा अनुसार रात्रि में दवा का सेवन या इलाज संत समाज में वर्जित है। इसलिए मुनियों ने रात में न इलाज करवाया न दवाओं का सेवन किया। अब जैन स्थाानक में मुनियों का इलाज सुबह शुरू किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद रात में ही एसपी अंकित जायसवाल पहुंचे व आरोपियों पर प्रकरण दर्ज करवाया। एसपी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। कलेक्टर हिमांशु चंद्र और एसडीओपी जावद निकिता सिंह ने भी घायल जैन मुनियों का हालचाल जाना।