नीमच। जिला अभिभाषक संघ की चुनाव प्रक्रिया गुरुवार को जिला न्यायालय परिसर के अभिभाषक कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें अभिभाषकों ने आगामी 2 वर्षीय कार्यकाल के लिए कार्यकारिणी का चुनाव मतदान प्रक्रिया से किया है। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया आयोजित की गई। उसके बाद वोटों की गिनती शुरू हुई।अध्यक्ष पद के लिए मनीष जोशी विजय घोषित किए गए। जिन्हें 219 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए शांतिलाल जैन चुने गए जिन्हें 243 मत प्राप्त हुए,सचिव पद के लिए देवेंद्र केथवास चुने गए। जिन्हें 122 मत प्राप्त हुए, कोषाध्यक्ष पद के लिए विश्वास चंदेल चुने गए जिन्हें 201 मत प्राप्त हुए सह सचिव मनोज प्रजापति निर्विरोध चुने गए।
मनीष जोशी 219
सुनील जोशी 116
103 जीत
- उपाध्यक्ष
नौशाद खान 88
शांतिलाल जैन 243
155 जीत
- सचिव
अमित कुमार शर्मा 109
देवेंद्र केथवास 122
सुरेश कुमार सियोटा 104
12 जीत
- कोषाध्यक्ष
विश्वास चंदेल 201
संदीप लोढ़ा 134
69 जीत
- सह सचिव निर्विरोध हुए मनोज कुमार प्रजापति
- ग्रंथपाल
गणपत लाल शर्मा 128
एम शरीफ मंसूरी 98
श्रीमती अर्चना जायसवाल 108
20 जीत