नीमच । विनायक विद्यापीठ एवं राष्ट्र समर्पण मासिक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बाल साहित्य संगोष्ठी में डॉ. भेरूलाल गर्ग पर केंद्रित राष्ट्र समर्पण के विशेषांक का लोकार्पण एवं उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर विनायक विद्यापीठ भुणास में संम्पन्न हुई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवतीप्रसाद गौतम, कोटा ने डॉ. भेरूलाल गर्ग के बाल साहित्य में किये गए योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने बाल वाटिका पत्रिका के माध्यम से बाल साहित्य विमर्श को जो ऊंचाई दी वे बेजोड़ है । बाल साहित्य उन्नयन में उनका हस्तक्षेप निश्चित ही प्रेरक एवं अनुकरणीय है । कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. विनोद बब्बर, दिल्ली ने राष्ट्र समर्पण मासिक के इस महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे विशेषांक निश्चित रूप से बाल साहित्य उन्नयन में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित बाल साहित्य रचनाकारों एवं शुभचिंतकों साहित्य को साधुवाद देते हुए कहा की डॉ. गर्ग के बाल साहित्य विषयक कार्य को रेखांकित करने की दृष्टि से बहुत बड़ा कार्य हुआ है । कार्यक्रम के आरम्भ में आयोजक डॉ. देवेंद्र कुमावत ने सहभागियों का स्वागत अभिनन्दन किया वही राष्ट्र समर्पण के सम्पादक संजय शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिव मृदुल चित्तौड़गढ़, डॉ. कमलाकान्त शर्मा 'कमल' एवं आशा पांडेय ओझा उदयपुर, दिनेश विजयवर्गीय बूंदी, नन्दकिशोर निर्झर चित्तौड़गढ़, योगेश जानी बड़ी सादड़ी, कैलाश मंडेला शाहपुरा, हरिशंकर व्यास राजसमंद, जगदीशचंद्र गर्ग आसींद, रामप्रसाद पारीक शाहपुरा, कैलाश जाड़ावत आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार रेखा लोढ़ा स्मित ने किया ।