नीमच। शहर के महू रोड पर टाटा शोरूम के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ग्वाला बस ने एक 13 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में आयुष (पिता बंटी मालवीय, जाति बांछड़ा) का पैर बुरी तरह कुचल गया। टक्कर के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। घायल आयुष को तुरंत श्रीराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, चोट गंभीर है कैसे हुआ हादसा? प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष कक्षा 6  क्लास का छात्र  है, और उसके पिता पहले से ही श्रीराम अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आयुष अपने मौसा के साथ हिंगोरिया में रिश्तेदारों के यहां खाना खाने जा रहा था। जैसे ही वे महू रोड पर पहुंचे, तभी नीमच की ओर से तेज रफ्तार में ओवरटेक करती आ रही ग्वाला बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भीषण थी कि आयुष का पैर बस के पिछले पहिए में आकर बुरी तरह कुचल गया। हादसे के बाद आकाश चौहान और अनिल नामक व्यक्ति उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। आयुष हाड़ी पिपल्या का निवासी है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश जारी है।