निंबाहेड़ा में अंबा माताजी मंदिर पर मीणा समाज मेवाड़ मालवा सेवा समिति की बैठक हुई संपन्न, मिनेश जयंती को लेकर विचार विमर्श किया गया। 6 अप्रैल 2025 को मनाया जाने का निर्णय लिया गया ,इस बैठक में समाज के वरिष्ठ जन एवं मीणा समाज के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल जुलूस के साथ मिनेश जयंती के शुभ अवसर पर महिलाओं की कलश यात्रा के साथ मीणा समाज की वेशभूषा और गीतों को गाते हुए मीणा समाज की पौराणिक परंपरा के अनुसार भव्य जुलूस निकालने के लिए विचार विमर्श किया गया उसके उपरांत सभी जुलूस के साथ मीणा समाज के अंबानगर स्थित धर्मशाला की भूमि पर मंच पर सामाजिक विकास एवं शिक्षा के लिए उद्बोधन आदि किया जाएगा समाज के पदाधिकारियों द्वारा उसके बाद उसके बाद मिनेश जयंती पर पधारे गए सभी महानुभावों वरिष्ठ जन युवाओं मात्र शक्तियों के लिए भोजन प्रसादी की गई व्यवस्था को युवा टीम द्वारा सभी को भोजन प्रसाद कराया जाएगा । मिनेश जयंती को 6 अप्रैल 2025 को हैं। जिसमें सभी को समाज के पांच पटेलन के दिशा निर्देशन में इस जयंती को सफल बनाने के लिए प्रयासरत रहने के लिए संकल्प लिया गया।