नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा समस्त सभी अनुविभागीय अधिकारीयों व थाना प्रभारीयों को जिले में मादक पदार्थ की तस्करी रोकने तथा नशामुक्ति के लिये प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन एस सिसोदिया व एसडीओपी  मनासा विमलेश उईके के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिव रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस चोकी कंजार्डा प्रभारी उपनिरीक्षक निलेश सोलंकी व उनकी टीम द्वारा टवेरा एम्बुलेंस कार आरजे 01 पीए 4534 से 291 किलो 180 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया है। कंजार्ड़ा के प्रभारी उपनिरीक्षक निलेश सौलंकी ने बताया कि दिनांक 01.03.2025 को पुलिस चोकी कंजार्डा द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुरानी पुलिस चोकी के सामने मनासा कंजार्डा आमरोड कंजार्डा से टवेरा एम्बुलेंस कार आरजे 01 पीए 4534 से आरोपीगण बबलु उर्फ अजय कुमार पिता घनश्याम खटीक उम्र 30 साल नि0 बैंक कालोनी डोराई रास्ता काजीपुरा केकडी थाना सिटी केंकडी जिला अजमेर राजस्थान व कल्याणमल पिता किशन गुर्जर उम्र 45 साल नि0 ग्राम शोकलिया थाना सराणा जिला अजमेर राजस्थान के कब्जे से अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 02 क्विंटल 91 किलो 180 ग्राम व टवेरा कार को जप्त कर आरोपीगणो के विरूध्द अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है। तथा आरोपीगणो से डोडाचुरा के संबंध में पूछताछ जारी है।