युवक-युवतियों के अश्लील वीडियो बनाता था कैफे संचालकः मोबाइल में छुपा रखे थे 33 वीडियो-फोटो; 2 तलवारों के साथ किया गिरफ्तार
01 Mar 2025
Local News
चित्तौड़गढ़ में एक कैफे संचालक उसके कैफे में आने वाले युवक-युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो बनाता था। उसके आईफोन मोबाइल में 33 अश्लील वीडियो मिले हैं। दरअसल, कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को 2 तलवार के साथ गिरफ्तार किया था। जब उसका आईफोन चेक किया तो पुलिस को उसमें अश्लील वीडियो और फोटो मिले। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दुर्ग निवासी दुष्यंत कुमावत (25) निवासी महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर एक शोरूम के ऊपर फोर्ट कैफे चलाता है। ये सभी वीडियो उसके कैफे के ही बताए गए हैं। मामले की जांच शनिवार को सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह को सौंपी गई। आरोपी पर आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी को तलवारों के साथ पकड़ा था
सदर सीआई निरंजन प्रताप सिंह ने बताया- कोतवाली थाना प्रभारी भवानी सिंह पुलिस टीम के साथ गांधीनगर में गंभीरी नदी के पुल परशुराम सेतु पर शुक्रवार को गश्त के लिए गए थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश की। इस पर शक हुआ। उसके बाएं हाथ में प्लास्टिक की पिस्तौल थी। उसके पास रखे बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 2 तलवार मिलीं। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी।
हिडन फोल्डर बनाकर रखे थे वीडियो
सदर सीआई ने बताया- आरोपी दुष्यंत कुमावत के पास आईफोन-14 मिला, जिस पर स्क्रीन लॉक लगा हुआ था।
पुलिस ने उसका पासवर्ड पूछा और जांच की। आईफोन में एक हिडन फोल्डर मिला, जिसे खोलने पर कई पुरुषों और महिलाओं के 33 अश्लील वीडियो और कई आपत्तिजनक फोटो मिले।उ बताया- जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने इसे इंटरनेट से डाउनलोड करना बताया। हालांकि जानकारी में आया कि ये वीडियो कैफे में ही बनाए गए हैं। आरोपी कैफे में आने वाले युवक-युवतियों के निजी पलों के वीडियो बनाता था।