नयागांव ।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जायेगा समिति सदस्यो द्वारा बताया गया की बुधवार 26 फरवरी 2025 को सुबह पूजा अर्चना के साथ ही, साज सजावट की जावेगी तत्पश्चात दोपहर 1.30 बजे पंडित श्री श्रवण शास्त्री जी केशरपुरा दुवारा पंचामृत से देवो के देव महादेव का रुद्राभिषेक किया जावेगा उसके पश्चात दोपहर 4 बजे बाबा भोलेनाथ की आरती कर प्रसाद वितरण किया जावेगा । तत्पश्चात सांय 7 बजे महाआरती कर भांग प्रसाद का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जावेगा।