निम्बाहेड़ा बीसीएमओ पद पर डॉ. मीणा ने संभाला कार्यभार
18 Jan 2025
Local News
निम्बाहेड़ा। निंबाहेड़ा खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) के पद पर प्रशासनिक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (PSM) डॉ. अनुराधा मीणा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर स्टॉफ से परिचय प्राप्त किया, इस दौरान स्टॉफ ने पुष्प गुलदस्ता भेंट कर नवनियुक्त बीसीएमओ का स्वागत अभिनंदन किया। ज्ञातव्य है कि 15 जनवरी को चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग ग्रुप - 2 द्वारा निदेशालय जयपुर में अपनी उपस्थिति दे रहे चिकित्सकों को अपने नवीन पदस्थापन आदेश जारी किए गए थे, जिसके बाद चिकित्सा अधिकारियों को 16 जनवरी को विभाग द्वारा कार्यमुक्त कर दिया था। इसी कड़ी में आज 17 जनवरी शुक्रवार को डॉ. मीणा ने निम्बाहेड़ा बीसीएमओ का पदभार ग्रहण कर कार्य प्रारंभ किया, साथ ही अपने अधीनस्थ स्टॉफ कर्मियों से चर्चा भी की। ज्ञात रहे कि डॉ. मीणा ने निम्बाहेड़ा उपखण्ड क्षेत्र में सन 2012 से 2013 तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केली एवं 2013 से 2019 तक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कनेरा में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी के पद पर स्वास्थ सेवाएं प्रदान की जा चुकी है।