नीमच। जावद नगर के बस स्टैंड पर आज दोपहर को 2 बजे वेदांत बंग माहेश्वरी नामक युवक की स्टेशनरी की दुकान पर बैठी महिला के साथ एक व्यक्ति दुकान के अंदर आकर सबसे पहले तो दुकान के गल्ले  में हाथ डालता हैं। कुछ ही देर बाद वह व्यक्ति महिला की सोने की चेन  अंगूठी लेकर फरार हो गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। वहीं इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई हैं।