वॉट्सऐप ग्रुप के बर्थडे पर फोड़े पटाखेः जावद में एडमिन और सदस्यों ने काटा केक, मिठाई और कपड़े बांटे
09 Jan 2025
Local News
जावद में युवाओं ने सोशल मीडिया पर बनाए वॉट्सएप ग्रुप के नौ साल पूरे होने पर मंगलवार रात केक काटकर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया। इससे पहले, दिन में गौमाताओं को को गुड, चारा जरूरतमंद महिला पुरुषों, बच्चों को गर्म ऊनी वस्त्र वितरित किए। जावद में व्हॉट्स ऐप ग्रुप जावद की लहर का सालगिरह जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। व्हॉट्सएप ग्रुप के एडमिन नारायण सोमानी और ग्रुप के सदस्यों ने ग्रुप के नौ साल पूरे होने पर 'जावद की लहर' अंकित केक को सदस्यों की उपस्थिति में काटा गया। ग्रुप को बनाने का उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं को उठाना, क्षेत्र की जानकारी और सूचना के साथ- साथ आमजन को सोशल मीडिया के सदुपयोग और इसके फायदे शेयर करना