टोंक थप्पड़ कांड के बाद CM से मिले ग्रामीण, सभी मांगें मानी, मिलेगा मुआवजा
20 Nov 2024
Local News
टोंक में थप्पड़ कांड के बाद हुई समरावता हिंसा को लेकर पंचायत ने ऐलान किया है कि गांव में किसी बाहरी व्यक्ति या नेता को राजनीति नहीं करने दी जाएगी. ग्रामीणों की ओर से बोलते हुए समरावता के शंकरलाल मीना ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगें मान ली हैं. समरावता और कचरावता को देवली ब्लॉक से हटाकर उनियारा ब्लॉक में शामिल किया जाएगा। राजस्थान के टोंक जिले के समरावता गांव में हुए थप्पड़ कांड और उसके बाद की हिंसा को लेकर स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है. जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात के बाद ग्रामीणों की सभी मांगों को स्वीकार कर लिया गया है. सरकार ने मामले की जांच संभागीय आयुक्त से कराने और ग्रामीणों के नुकसान की भरपाई करने की घोषणा की है.