धूमधाम से निकली कांवड़ यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत
12 Aug 2024
Local News
नयागांव। नगर में सावन माह के चौथे सोमवार को दितीय कांवड़ यात्रा सुबह 11 बजे गांधी चौक से सभी भक्त जन देव कुड़ी के लिए रवाना हुए और देव कुड़ी में शिव मंदिर पर पूजा अर्चना अभिषेक कावड़ पूजन कर कांवड यात्रा डीजे के साथ रवाना हुई । देव कुड़ी से गंगा जल लेकर कावड़िया जैसे ही घसुंडी, कानका,नयागांव यात्रा गाजे बाजे के साथ पंहुची । यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड यात्रा में कांवडिए बम-बम भोले के जयकारों भक्ति गीतों पर नृत्य भी कर रहे थे। कांवड़ यात्रा को देखने के लिए जगह-जगह महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ लगी रही। जगह- जगह कांवड़ यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की गई। देव कुड़ी से गंगा जल लेकर कांवडियां जैसे ही घसुंडी, कनका नयागांव में नगर में प्रवेश किया। लोगों ने उनका स्वागत किया। बम-बम भोले के जयकारे लगाए। कांवडियों को जलपान कराया। नयागांव भ्रमण करते हुए शिव मंदिर पर पंहुची । जहा पर अभिषेक आरती की गई । प्रसाद वितरण किया गया।