धानुका सोया प्राइवेट लिमिटेड मे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा पौधारोपण किया गया
25 Jul 2024
Local News
नीमच। औद्योगिक संस्थान धानुका सोया प्राइवेट लिमिटेड की तीन संस्थाओं में श्रमिको कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।362 महिला पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं के डॉक्टर ओ पी शारदा मंदसौर तथा इंदौर की टीम द्वारा किया गया। 2 दिन चले इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सभी कर्मचारी श्रमिकों का वजन ऊंचाई, वीजन चेकअप, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर हीमोग्लोबिन आदि की जांच तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर परिसर तथा संस्थान द्वारा गोद लिए गए मुक्तिधाम दूलाखेड़ा में किए जा रहे वृहद पौधारोपण भी किया गया।प्रदीप जोशी, वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश चौधरी तथा कंपनी के उच्च अधिकारी संकेत दुबे, संजय विजय ने सरपंच राम चरण तथा ग्रामीणों एवं कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं के चिकित्सक एवं स्टाफ ने भी सहयोग किया।
विशेष* दूलाखेड़ा मुक्तिधाम में *मियावाकी* पद्धति से पौधे लगाए जा रहे हैं।यह एक जापानी टेक्निक है जिसमें डेढ़ मीटर के क्षेत्र में ही 07 से अधिक पौधे क्रम से वैज्ञानिक पद्यति से लगाए जाते हैं इससे पौधा रोपण के क्षेत्र में लगभग 1 किलोमीटर क्षेत्र में घना जंगल बन जाएगा पौधारोपण में करण, शीशम, नीम, आंवला ,बेलपत्र, आम, रातरानी, चंपा, गुलमोहर, जामुन, मीठा नीम, आदि के पौधे लगाए जा रहे हैं।स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का संचालन किया प्रदीप जोशी ने तथा आभार मानव संकेत दुबे ने।