नीमच। ग्राम  कनावटी में गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली चलने की आवाज सुन क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। और मौके पर लोगों भीड़ लग गई। कनावटी के राकेश पाटीदार कुछ काम से नीमच आए हुए थे । जैसे ही वह 11:30 से दोपहर 12:00 बजे के बीच अपने घर कनावटी लोटे तो अचानक से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। डरे सहमे राकेश पाटीदार सीढ़ीया चढ़कर ऊपर गए तो उन्होंने देखा कि एल्युमिनियम सेक्शन में एक गोली लगी हुई थी। इसके बाद उन्होंने सरपंच सोनू कुमार सैन और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी तो मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। राकेश पाटीदार ने बताया कि उनके निवास सीआरपीएफ के फायरिंग रेंज से करीब 800 मीटर की दूरी पर स्थित है जिसके चलते संभवत यह गोली सीआरपीएफ के फायरिंग रेंज से ही आकर लगी है। रहवासियों ने बताया है कि ऐसी घटना उनके गांव में पहली बार हुई है। फिलहाल राकेश पाटीदार ने कैंट थाने पर जाकर उक्त मामले को अवगत कराने की बात कही है