विधायक कृपलानी के जन्मोत्सव आयोजन को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित
20 Jul 2024
Local News
निम्बाहेड़ा। राज्य के पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निंबाहेड़ा विधायक श्री चंद्र कृपलानी के 23 जुलाई मंगलवार को नगर में आयोजित होने वाले जन्मदिन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक पूर्व विधायक अशोक नवलखा की विशेष उपस्थिति एवं भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि 23 जुलाई को पूर्व यूपीएस मंत्री एवं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्रीचंद कृपलानी के जन्मोत्सव के अवसर पर राजमाता सिंधिया पार्क मार्ग पर होटल तनिष्क में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा प्रकल्प भी किए जाएंगे। इसके अंतर्गत भाजपा पार्षद दल द्वारा नगर की श्री सांवरिया गौशाला, भाजयुमो नगर मण्डल द्वारा श्री राम गौशाला एवं नगर महिला मोर्चा द्वारा जैन दिवाकर कमल गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर गौ सेवा की जाएगी। तैयारी बैठक में नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, निलेश मेहता, कमलेश बुनकर, नगर उपाध्यक्ष पुष्कर सोनी, निलेश खेरोदिया, नरेश आमेटा, महिपाल सिंह, नगर मंत्री दिलीप मोदी, रवि कृपलानी, कुलदीप सिंह राठौड़, धर्मपाल जाट, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील चाष्टा आदि मौजूद रहे।