निम्बाहेड़ा। जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल उदयपुर, सर्व व्यापार मंडल निम्बाहेड़ा व श्री मातेश्वरी मानव सेवा संस्थान (रजि.) के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को राजेंद्र सूरी ज्ञान मंदिर निम्बाहेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित हुआ। सर्व व्यापार मंडल निम्बाहेड़ा के प्रवक्ता अध्यक्ष संजय आगार ने बताया कि शिविर का शुभारम्भ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य व सर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर सोनी, पूर्व पार्षद वर्षा कृपलानी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, सुरेश अग्रवाल व पूर्व पार्षद रेखा रानी तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारम्भ किया। शिविर में डॉ पवन सिंगल हृदय रोग, डॉ सचिन सुथार हड्डी व जोड़ रोग, डॉ मितु बाबेल स्त्री व प्रसूति रोग, डॉ वत्स गुप्ता पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दी शिविर में ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच भी निःशुल्क की गई। शिविर में व्यापार मण्डल संरक्षक ललित प्रकाश शारदा, सुरेन्द्र मारु, गोविन्द लाल सोनी, कुशाल सिंह बोडाना पूर्व चेयरमेन प्रहलाद सोनी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष पारसमल पारख, डॉ जे.एम.जैन, बंशीलाल जीवनानी, शिव प्रकाश पलोड़, विजय काबरा, श्याम सुन्दर मुंदड़ा, सुरेश आगार, सोहन लाल कुमावत, रामसहाय काबरा, अनिल पगारिया, अतुल सेठीया, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल चौधरी, कुलदीप नाहर, अम्मार हुसैन बोहरा, अभय नलवाया, राजेश बहरानी, विजय बैरवा, एएसआई सूरज कुमार, प्रेमचंद मोदी, ओमप्रकाश वीरवाल, राजेश अग्रवाल, मनीष बाबेल, मोहनलाल चारण, दिनेश पहाड़िया, नाथू लाल मोरवाल, प्रदीप मारवाड़ी, राजेश गाँधी, मनीष सिंघवी, गौरव सोनी, चाँदमल प्रजापत आदी उपस्थित रहे। शिविर में 191 पुरुषों व महिलाओ ने चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया।