बीमा, श्रम और आयुष्मान कार्ड का लगेगा शिविर-नीमच जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री गुर्जर ने बताया कि संगठन का होली मिलन समारोह 9 मार्च को प्रातः 11 बजे से आरंभ हो जाएगा, इस दौरान श्रमिक कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने का शिविर भी आयोजित होगा। इसके अलावा पत्रकारों का बीमा भी किया जाएगा, जिसके लिए नीमच जिला प्रेस क्लब के समस्त साथी अपने दो फोटो, आधार कार्ड, समग्र आईडी आदि दस्तावेज की साथ लाएं ।