नयागांव नगर परिषद में 28 जून को ब्लड ग्रुप चेक शिविर को लेकर बैठक आयोजित हुई
26 Jun 2024
Local News
नयागांव। नगर परिषद द्वारा आज बुधवार 26 जून 2024 को ब्लड ग्रुप चेक शिविर को लेकर बैठक आयोजित की गई । दिनाक 28 जून को ब्लड ग्रुप चेक शिविर आयोजित किया जाएगा जिसके संबंध में अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ ने नगर परिषद नयागांव के सभाकक्ष में नगर के जनप्रतिनिधियों,व्यापारियों, सामाजिक संगठनों से अधिक अधिक से ब्लड ग्रुप चेक कराए जाने हेतु चर्चा की गई, तथा आवश्यक जानकारी दी गयी। नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट,उपाध्यक्ष हरीश धाकड़,तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरदास सेनानी,पार्षदगण चांदमल मेघवाल,मदन माली,प्रतिनिधि पवन बैरागी,छगनसिंह गाडिलोहर, जितेन्द्र पांडे,विनोद धनगर,पटवारी धनसुख भाटी,डॉक्टर बिंदु सोनी, नगर के गणमान्य नागरिक अनिल चौधरी,जशवंत जाट, मदन मंदारिया,शक्तिसिंह,,जयसिंह जडेजा,रूपेश जैन,गोपाल सोनी, विजय गायरी,जगदीश धाकड़, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नगर परिषद कर्मचारी, सहित उपस्थित रहे