अवैध खनन रोकने पर खनन माफियाओं ने की थडोली सरपंच गोपाल मीणा के साथ की मारपीट, प्रकरण दर्ज
02 Jun 2024
Local News
नीमच। जनपद पंचायत नीमच के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत थड़ौली सरपंच गोपाल मीणा के साथ अवैध खनन करने वाले माफियों ने रविवार शाम को मारपीट की, अवैध खनन करने पर सरपंच की रोक से नाराज टैक्टर जेसीबी चालकों ने सरपंच के साथ मारपीट कर डाली। मामले में नीमच सिटी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत थडोली के सरपंच गोपाल मीणा ने रिपोर्ट कराई की थडोली पंचायत के अंतर्गत हनुमंतिया रोड पर अमृत सरोवर तालाब में अवैध खनन करने और तालाब की पाल तोड़ने की सूचना मिलने पर सरपंच मौके पर पहुंचे और देखा तो 2 जेसीबी अवैध खनन कर रही थी। ओर 10 ट्रेक्टर ट्राली से अवैध मिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। इस पर तालाब में अवैध खनन कर रहे लोगों को खनन करने से रोका तो जेसीबी व ट्रैक्टर के चालकों ने एकमत हो गए। ओर गोपाल मीणा के साथ खनन माफिया ने मारपीट की जिसकी सूचना 100 डायल को दी। जो समय पर नहीं आई जिसके बाद सरपंच गोपाल मीणा ग्रामीणों के साथ नीमच सिटी थाने पंहुच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। क्षेत्र में इन दिनों खनन माफियाओं के हौसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं ।खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की गई हैं।