प्रख्यात सटोरिए गुन्नू का गुर्गा तो हो गया गिरफ्तार, कब आएगी गुन्नू की बारी
23 May 2024
Local News
प्रख्यात सटोरिए गुन्नू का गुर्गा तो हो गया गिरफ्तार, कब आएगी गुन्नू की बारी
नीमच जिले में काम कर रहे 21 दिग्गज प्रख्यात करोड़पति सटोरियों में से एक गुन्नू सटोरीये का एक गुर्गा कुकड़ेश्वर में गिरफ्तार हुआ है, जिसने कुकड़ेश्वर पुलिस को बयान दिया है कि वह गुन्नू के लिए काम करता है। निष्पक्ष पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जल्द गुन्नू भी गिरफ्तार होगा ।
दरअसल बीते दिनों एक छोटे-मोटे सट्टे के मामले में कुकड़ेश्वर पुलिस ने नीमच के प्रख्यात करोड़पति सट्टा व्यापारी गुन्नू के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है जिसने गुन्नू के कामकाज की पूरी कुंडली खोलकर रख दी है माना जा रहा है जल्द ही गुन्नू भी पुलिस की गिरफ्त में होगा, अब इंतजार पीयूष मलासिया का भी है ।