मंडी सचिव ने दिए सख्त आदेश,मंडी में आढत प्रथा पूरी तरह बंद,शिकायत मिलने पर की जाएगी ठोस कार्रवाई
11 May 2024
Local News
नीमच। किसानों के साथ होने वाली घटनाओं को लेकर कृषि उपज मंडी सचिव उमेश बसेड़िया (शर्मा) सख्त नजर आ रहे हैं। मामले में मंडी सचिव ने सूचना जारी की है, जिसमें स्पष्ट किया है कि मंडी में आढत प्रथा बंद है। बावजूद शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंडी सचिव श्री बसेड़िया ने बताया कि किसान सौदा पत्रक के माध्यम से अपनी उपज विक्रय करें। यदि कोई अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए लोभ देता है,तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल मंडी प्रशासन को शिकायत करें। श्री बसेड़िया ने बताया कि प्राय देखने में आ रहा है कि कतिपय व्यापारियों के द्वारा कृषकों की उपज विक्रय करने के पश्चात अनुबंध पर्ची निरस्त कर मंडी प्रांगण के बाहर अपने गोदाम ले जाता है और भुगतान नहीं करता है, मंडी प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं होगी। किसान झूठे प्रलोभन से बचे। मंडी सचिव ने कहा कि मंडी में लहसन लेकर आने वाले किसान मंडी के अन्य गेट से प्रवेश करने का प्रयास नहीं करें। लहसन लेकर आने वाले किसानों के लिए गेट नं. 4 निर्धारित है, जबकि गेट नं. 2 व 3 अन्य उपज लेकर आने वाले किसानों के लिए निर्धारित
मंडी सचिव श्री बसेडिया ने कहा की कृषि उपज मंडी समिति नीमच में हम्माली तुलाई, टेंपों,बुलाई की दरें पहले से निर्धारित हैं। किसान किसी भी व्यक्ति को अतिरिक्त राशि का भुगतान नहीं करें,अगर स्वेच्छा किसान किसी को अतिरिक्त राशि देता है तो मंडी प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।