नीमच।  चौथे चरण के चुनाव के अंतिम दौर में भाजपा खूब जोर लगा रही हैं। शुक्रवार को जिले के जावद विधानसभा क्षेत्र में दो बड़े नेताओं का आगमन हुआ। पहले जावद नगर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो और चुनावी सभा हुई। थोड़ी देर बाद सरवानिया महाराज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी पंहुच गए। उन्होंने भी वहा रोड शो और सभा की । दोनों ने केंद्र व प्रदेश सरकारों की योजनाएं गिनाई और कांग्रेस व उनके नेताओं पर खूब निशाना साधा। भोपाल से हवाई जहाज से आए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नीमच एयर स्ट्रीप पहुंचे। यहां पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। यहां से वे वाहनों के काफिले के साथ जावद पहुंचे। यहां गांधी चौराहे से उनका रोड शो शुरू हुआ। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए धान मंडी पर समाप्त हुआ। इस दौरान जगह जगह विभिन्न संगठनों ने पुष्प  वर्षा साफा पगड़ी, व आदि के द्वारा स्वागत किया । इसके बाद धानमंडी में चुनावी रथ से सभा की । यहाँ पहले उन्होंने मुख्यमंत्री रहते अपनी योजनाओं को गिनाया कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस ने इंडी  गठबंधन ने उनका कोई प्रधानमंत्री तय नही किया। हालात यह हो गई की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी हार के डर से चुनाव नही लड़ रही । राज्यसभा में चली गई । हम कही नही गए। चुनाव लडे अपने ही क्षेत्र से लडे लेकिन राहुल गांधी रणछोड़ दास हो गए,उन्हें भरोसा नहीं वायनाड से जीतेंगे इसलिए रायबरेली से भी फार्म भर दिया। ऐसे। नेता जिनको खुद के जितने का भरोसा न हो वो कांग्रेस को चुनाव जीता सकते हैं क्या? ये जनता से सवाल किया कहा ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री देख सकते है क्या वो कह रहे हैं भारत में विरासत टैक्स लगना चाहिए। कांग्रेस में लूट का खेल चल रहा हैं। कांग्रेस के विचार भारतीय विचार नहीं हैं। कांग्रेस रंगभेद की,अंग्रेजों की नीति पर उतर आई हैं। ये भारत के विचार नहीं हैं। ये कांग्रेस भारत की माटी से कट गई। भारत  की जड़ों से कट गई, संस्कृति से कट गई हैं। जीवन मूल्यों और परम्पराओ से कट गई हैं। जिसकी जड़े भारत में नही उन्हें वोट नही देना चाहिए। कार्यक्रम में, इस दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के प्रत्याशी गुप्ता के लिए दिल खोलकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुधीर गुप्ता बड़े नेता है। वे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार काम कर रहे हैं। संसदीय क्षेत्र को गुप्ता ने कई बड़ी सौगातें दिलाई है। आगे भी आपके आशीर्वाद से इस संसदीय क्षेत्र में विकास की गंगा बहती रहेगी। अब आपका मामा भी तो दिल्ली जाने वाला है। इसीलिए भाजपा के प्रत्याशी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता,जावद विधायक ओम प्रकाश सखलेचा,विधायक दिलिप सिंह परिहार,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार , निंबाहेडा विधायक श्री चन्द्र कृपलानी सहित बडी संख्या में लोग शामिल हुए।