निंबाहेड़ा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार दोपहर को निंबाहेड़ा में भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में रोड शो किया साथ ही जनसभा को संबोधित किया। योगी ने कहा-भगवान राम के लिए कहा जाता था राम पैदा नहीं हुए। जो आस्था का सम्मान नहीं कर सकते, राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ नहीं कर सकते हैं, विरासत और विकास की यात्रा में सहभागी नहीं हो सकते, उन्हें सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस देश की सुरक्षा और आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी है। बता दें, यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर करीब 1 बजे निंबाहेड़ा पहुंचे थे। इस दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने स्वागत किया। वहीं योगी के साथ सांसद सीपी जोशी,विधायक श्रीचन्द्र कृपालानी भी मौजूद हैं। खुली जीप में सीएम योगी का रोड शो गोदाम मार्ग से रोड शो शुरू हुआ, जो मुख्य मार्गों से होता हुआ शेखावत सर्कल पहुंचा। जहां भैंरोसिंह शेखावत की प्रतिमा को पष्प माला पहनाने के बाद जनसभा को संबोधित किया। सांप्रदायिक और जातिवादी सोच के कारण देश पहले बहुत नुकसान सह चुका है। आज कहीं जोर से पटाखा फटता है तो पाकिस्तान कहता है इसमें हमारा हाथ नहीं है। कांग्रेस के समय में आंतकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी। ये बात । मातृ शक्ति भगवा साड़ी और साफा पहनकर पहुंची डीजे और बैंड बाजे के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। राजस्थानी कलाकारों ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया। वहीं रोड शो के मार्ग पर जगह-जगह बनाए गए स्टेज से और जेसीबी व छतों से फूल बरसा कर स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भगवा रंग की साड़ी और साफा पहनकर रोड शो में शामिल हुई। रोड़ शो नगर के रेलवे स्टेशन,माल गोदाम मार्ग से आरम्भ हुआ। जो नगर के प्रमुख मार्गों माल गोदाम रोड़, चित्तौड़ी दरवाजा, पंचौली चौराहा, उदयपुर रोड़, चन्दन चौक,परशुराम सर्कल होते हुए शेखावत सर्कल पहुंचा।