मुख्यमंत्री द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान-
22 Mar 2024
Local News
नीमच-लोकतंत्र सेनानी संघ एवं लोकतंत्र रक्षा मंच के संयुक्त तत्वाधान में विजय दिवस के उपलक्ष्य में गुरूवार 21 मार्च 2024 को प्रातः11 से 2.30 बजे तक बिड़ला आडिटोरियम,स्टडी सर्कल के पास,जयपुर में आयोजित किया गया। जिसमें देशभर के लोकतंत्र सेनानी एवं लोकतंत्र रक्षा मंच के लोग उपस्थित हुए। जिसमें नीमच से भी लोकतंत्र सेनानी का दल गया। जिसमे रणजीतसिंह तोमर,श्याम शर्मा,रतन वर्मा ने भी अपनी सहभागिता निभाई,जिनका राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा टुपटृा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर रणजीतसिंह तोमर ने भी राजस्थान के मुख्यमंत्री को मोतियों की माला भेंट की। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डाला।