नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने पदभार ग्रहण किया
10 Mar 2024
Local News
नीमच। नवागत टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को नीमच सिटी थाना प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने अपना पदभार ग्रहण आज रविवार को किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने पूरे नीमच सिटी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण किया। वे मूलतः उज्जैन के मूल निवासी टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सीहोर से ट्रांसफर होकर नीमच आए हैं। जानकारी देते हुए टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वह इससे पूर्व जिला सीहोर के मंडी देहात थाना आष्टा में पदस्थ थे। उसके पूर्व वह 4 वर्ष मुरैना ढाई वर्ष बालाघाट खंडवा में 4 वर्ष और सीहोर में 3 वर्ष पदस्थ रहे हैं। उन्होंने नीमच सिटी क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा है कि अपने क्षेत्र में हो रही अनैतिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। असंवैधानिक कार्य करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को दें। तीज त्योहारों पर सौहार्द सद्भावना बनाए रखें। पूरे नीमच सिटी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अमन कायम रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की समस्या वार्तालाप हेतु नीमच सिटी थाने पर आम जन हेतु उपलब्ध हूं कोई भी व्यक्ति मुझसे संपर्क कर सकता है। और अपनी समस्या और परेशानी बता सकता है।