नीमच में साप्ताहिक जैविक कृषि बाजार का शुभारम्भ 7 मार्च को
05 Mar 2024
Local News
नीमच 5 मार्च 2024
नीमच जिले में जैविक कृषि करने वाले किसानों को बिक्री के लिए उचित मंच प्रदान करने एवं उपभोक्ताओं को जैविक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जैविक कृषि बाजार आरम्भ करने के लिए जिला पंचायत नीमच सभागार में मुख्य कार्य पालन अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक जैविक किसानों की गई बैठक में मंडी प्रांगण में शेड क्रमांक 2 में साप्ताहिक रूप से जैविक किसानों को अपनी उपज बिक्री करने के लिए जैविक कृषि बाजार बनाये जाने का निर्णय लिया गया। उपरोक्ता बाजार का संचालन जैविक कृषि करने वाले कृषको की समिति द्वारा किया जाएगा। इस जैविक कृषि बाजार का शुभारम्भ 7 मार्च 2024 को कृषि उपज मंडी में किया जाएगा इसके साथ ही जैविक कृषको द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जावेगी। इस कार्यक्रम में जैविक खेती करने वाले कृषको को मार्गदर्शन देने के लिए कृषि वैज्ञानिक भी उपस्थित रहेंगे।
उपसंचालक कृषि भगवान सिह अर्गल ने बताया कि यह प्रयास जिले के जैविक कृषको को सीधा उपभोक्ताओं से जोड़ने और जिले में जैविक कृषि को बढ़ावा देने में सक्षम होगा और किसानो को भी अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सकेगा। अतः नीमच जिले के जैविक उत्पादक कृषको से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ ले तथा शहर के उपभोक्ताओं से भी अपील की है।कि वे इस कार्यक्रम में पहुंचकर किसानो का उत्साहवर्धन करें।