नीमच सिटी थाने पर,, पुलिस जन संवाद,, कार्यक्रम हुआ।
03 Mar 2024
Local News
नीमच। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज प्रदेश भर में सभी थानों पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत नीमच जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में नीमच जिले के सभी थानों पर पुलिस जन संवाद कार्यक्रम हुआ। नीमच सिटी थाने पर प्रभारी थाना अधिकारी आई के तिवारी के नेतृत्व में पुलिस जन संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में नवागत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे और उन्होंने आमजन से सीधा संवाद किया। एसपी नीमच उपस्थित गणमान्य नागरिकों से समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। पुलिस जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों को पुलिस प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। वही आमजन के रूप में उपस्थित नीमच सिटी के वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र भटनागर बबलू भैया आमजन की महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाया। और कार्यक्रम को संबोधित किया। पूर्व डीपीओ एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक सोनी ने भी अपने विचार रखें।
कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार विष्णु परिहार ने भी संबोधित किया और जन संवाद कार्यक्रम में सारगर्भित उद्बोधन दिया। और इंदिरा नगर क्षेत्र की पुलिस के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस जन संवाद कार्यक्रम में अर्जुन सिंह ,भाजपा के लोकप्रिय युवा नेता मनीष चौरसिया, नीमच सिटी के क्षेत्रीय पार्षद बंधु पत्रकार बंधु अधिवक्ता गण जनप्रतिनिधि सर्व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। पुलिस जन संवाद कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में पुलिस को अवगत कराया और अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में नीमच सिटी थाने का स्टाफ उपस्थित था। पुलिस जन संवाद कार्यक्रम नीमच सिटी के थाना प्रभारी ए के तिवारी के कुशल नेतृत्व में सफल रहा।